फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पकड़ा सट्टेबाज, छुड़ाने पहुंचे सफेदपोश



जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  पुलिस ने सट्टा कराने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने की सूचना फतेहगंज पश्चिमी से लेकर शहर तक आग की तरह फैल गई। उसकी पैरवी में सफेदपोश भी थाने पहुंचे। लेकिन कोई बात नहीं बनी। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है। उसके मोबाइल से पुलिस को कई साक्ष्य हाथ लगे हैं।  जिसमें चौकाने वाले राज पाश हो सकते हैं।   

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक के बारे में लंबे समय से सट्टा कराने की जानकारी मिल रही थी। टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सर्विसलांस की भी मदद ली जा रही थी। आरोपित को तय इनपुट पर उठाया गया। उसके पास से जो मोबाइल बरामद हुआ है। उसमें आईपीएल से लेकर लाखों रुपए के सट्टे का लेखा जोखा है। फोन रिकॉर्डिंग भी हाथ लगी है। बताते हैं कि पूछताछ में उसने भाजपा नेता समेत कई लोगों के नाम बताएं है। पुलिस ने जब छानबीन और जानकारी शुरू की तो अफरातफरी मच गई और सफेदपोश थाने में पहुंचने लगे। इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसके जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ