आपात काल देश के लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है.....बी पी सरोज




इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछलीशहर (जौनपुर ) आपात काल देश में लोकतंत्र के लिए एक दाग के समान था।25 जून 1975 की आधी रात को देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की जघन्य हत्या की थी। इन्होंने देश में इमरजेंसी लगाकर सारी संबैधानिक शक्तियों यहां तक न्यायपालिका को भी समाप्त कर, अपने हाथों में ले लिया और आज भी कांग्रेसी अपनी कार्यशैली से कभी भी लोकतंत्र का सम्मान नही करते है। इसका जीता जागता उदाहरण है राहुल गांधी द्वारा देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथ से लेकर अध्यादेश को फ़ाड़ देना, उक्त बातें मछलीशहर लोकसभा के सांसद बी पी सरोज ने मछलीशहर नगर के गंगा पैलेस में 25 जून को देश के लिए काला दिवस के रुप में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कहा। 


कार्यक्रम को मछलीशहर संगठन के जिला प्रभारी के के सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी लोकतंत्र का सम्मान नही किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भैयाराम पटेल,डा.अजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम,अजय सिंह,आशा मौर्या,मीना पटेल, राकेश, संतोष जायसवाल,नितेश जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ