गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली शाही _ शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर में गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।  जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी विधवा महिला प्रेमवती पति स्वर्गीय नत्थू लाल कल बृहस्पतिवार शाम लगभग 5 बजे अपने खेत पर चारा लेने गई थी। देर शाम 7 बजे तक लौट के न आने पर परिजनों ने छानबीन ढूंढा डांडी शुरू कर दी। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा।  



शुक्रवार को सुबह तड़के परिजनों ने विधवा महिला प्रेमवती को खोजना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद महिला का शव गांव से दूर ग्राम प्रधान चरन सिंह के गन्ने के खेत में मिला, मां प्रेमवती को मृत देख उसके बच्चों के होश उड़ गए  और चीख-पुकार करने लगे। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों और को पता लगी उनके घर में कोहराम मच गया। जब यह खबर गांव में फैली तो गांव के सभी ग्रामीण वासी मृतक प्रेमवती को देखने के लिए पहुंचे। देखते ही देखते भीड़ का हुजूम लग गया। 




सूचना पर दुनका चौकी प्रभारी, शाही थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही मौके पर पहुंचे मीरगंज सीओ हर्ष मोदी ने मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक प्रेमवती का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रेमवती के परिजनों ने बताया महिला के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़के और एक लड़की है। जिनमें दो लड़कों की शादी हो गई है। पति नाथूलाल कि 2 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। और बताया कि जब प्रेमवती घास लेने गई थी उस समय उसके गले में चांदी की चैन, दोनों हाथों में चांदी के खंडवा और पैरों में जेवरी पहनी हुई थी। जब वह मृत मिली तो उसके सारे गहने गायब थे। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ