गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर पांच कुंडीय यज्ञ के साथ हुआ भंडारा



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ गायत्री जयन्ती, गंगा दशहरा, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को गायत्री चेतना केंद्र मुंशी नगर  बरेली  में पांच  कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, एवं विभिन्न संस्कारों के साथ सम्पन्न हुआ। 






यज्ञ के बाद सभी ने भोजन प्रसाद गृहण किया। कार्यक्रम मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डीडी मिश्रा, ट्रस्टी ए0वी0 किशोर पांडे, ट्रस्टी एलके गुप्ता, चमन लाल वर्मा, व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी शर्मा, विनोदिनी मिश्रा, महानगर समन्वयक डॉ दीपमाला शर्मा,  जिला समन्वयक दिनेश पांडे, मीडिया प्रभारी सौरभ पाठक, श्रीमती शोभा पाठक, कमला पांडे, रमन जायसवाल, डॉ मुदित प्रताप सिंह, प्रेम पाल गंगवार, जगदीश गंगवार सहित जिलेभर के प्रमुख गायत्री परिजनों ने यज्ञ में भाग लिया।                               




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ