₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

रहपुरा जागीर गांव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घर में मचा कोहराम। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को बरेली भेजा।

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर में संदिग्ध परिस्थितियों में चरन सिंह पुत्र राम दयाल उम्र 18 वर्ष का शव गांव के बहार साइड में बने एक मकान के पीछे पेड़ पर रस्सी के सहारे नीचे लटका मिला।  सुबह के समय गांव के लोग वहां से गुजरे तो शव को पेड़ से लटकता देखा उसके बाद पूरे गांव में शव मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई।  सभी ग्रामीण वासी वहां दौड़कर शव देखने पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के पिता रामदयाल को फोन कर जानकारी दी।  मृतक चरन सिंह के पिता राम दयाल ने बताया की शनिवार को वह शादी में शामिल होने उमरसिया गांव में एक रिस्तेदारी में गए थे। रविवार सुबह गांव के लोगों के द्वारा उनके बेटे की मौत होने की खबर दी। 

 मृतक के पिता रामदयाल की बाइट



बेटे की मौत की खबर सुन पिता रामदयाल अपने घर (गांव)  वापस आ गए।  तो देखा की के बेटे चरन सिंह की लाश एक पेड़ के नीचे पड़ी थी। और पेड़ पर एक रस्सी का टुकड़ा लटक रहा था। और एक रस्सी का टुकड़ा मृतक चरन सिंह के सर के पास पड़ा था। राम दयाल ने बेटे की हत्या की आशंका जताई। साथ ही बताया की चरन सिंह शनिवार की शाम से ही गायब था। काफी खोजबीन और ढूंढने पर भी नहीं मिला। पिता रामदयाल ने बताया उनका बेटा चरन सिंह पांच बहन भाईयों में सब से बड़ा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां डल्लो देवी एवं अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ