पी.एच.डी की उपाधि मिलने से हर्ष, लोगो ने दी बधाई




लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास व माता पिता के आशीर्वाद से मिली सफलता

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

मछली शहर(जौनपुर).....स्थानीय क्षेत्र स्थित सरावा गांव निवासी सुशील मिश्र को पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर के शिक्षा संकाय में पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त हुई है।जिससे गांव के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो में भी इस उपाधि को लेकर हर्ष है।

उक्त गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामकृष्ण मिश्र के तीन पुत्रों में दूसरे पुत्र सुशील मिश्र को पी.एच.डी की उपाधि से अलंकृत किया गया है। यह उपाधि प्रो.अजय कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर के शिक्षा संकाय में प्राप्त हुई है। पी.एच.डी की उपाधि मिलने पर श्री मिश्र ने बताया कि यह सफलता अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास व माता पिता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। इनके परिवार में  छोटे भाई डा.विनोद मिश्र मछली शहर के ख्यातिलब्ध दंत चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। इस उपलब्धि की जानकारी होते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगो में खुशी का माहौल है। सरावां स्थित आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। प्रमुख रूप से प्रबंधक मुकेश चंद्र त्रिपाठी,डा.जी.एस.यादव, विभागाध्यक्ष ए.के.दुबे, चकदुबान समिति के अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी, डा.विनोद मिश्र, जेपी मिश्र, चंद्रभूषण त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ल सहित तमाम लोगो ने बधाई प्रेषित करते हुए श्री मिश्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ