₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

तकनीकी शिक्षा समय की मांग....दिनेश त्रिपाठी



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

बरसठी (जौनपुर).....आज तेजी से बदलते समाज में बच्चो को तकनीकी शिक्षा देना समय की मांग है।बिना कंप्यूटर शिक्षा के बच्चो की प्रगति संभव नहीं है।खासकर ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा प्रदान करना महत्वपूर्ण है।

उक्त बातें स्थानीय क्षेत्र में दियावा महादेव स्थित स्मार्ट कंप्यूटर क्लासेस के भव्य उद्घाटन के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद त्रिपाठी ने कही।



उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी शिक्षा के संस्थान शहरों में तो अधिक है परंतु ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे भव्य कंप्यूटर संस्थान को खोलना साहस की बात है।उन्होंने संस्थान के डायरेक्टर व संस्थान से जुड़े अन्य लोगो की सराहना की।



इस अवसर पर एडवोकेट अवधेश तिवारी,प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा बरसठी हरिश्चंद्र मौर्य,प्रधानाचार्य नवनील तिवारी,ग्राम प्रधान सर्वेश शुक्ल, जे.एम.शुक्ल,आशीष सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा प.राजकृष्ण शर्मा,भागवत प्रसाद,राजेश दुबे,जेपी मिश्र,एडवोकेट अरुण तिवारी,विशाल शुक्ल,धीरज शुक्ल,पंकज मिश्र,शशांक व क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात प.अखिलेश्वरानंद जी महाराज के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ।अंत में सभी आए हुए आगंतुकों का डायरेक्टर इंद्रेश तिवारी व चेयरमैन महेश दुबे ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ