वाराणसी के होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, टिक-टॉक व फिल्मों में किया था काम


संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता हुआ पाया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। आकांक्षा ने महज 25 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अच्छी पहचान बनाई थी।

यूपी के भदोही की रहने वाली आकांक्षा दुबे की गिनती प्रदेश के जाने-माने कलाकारों में होती थी। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही फिल्मों और संगीत में भी काम किया था। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग यूपी में है। वह इंस्ट्राग्राम पर रील्स भी बनाकर अपलोड करती थी जिसे खासा संख्या में लोग पसंद करते थे। आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाली की 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। यहां से उन्हें नई पहचान मिली थी। आज 26 मार्च को ही उनका गाना रिलीज हुआ है। यह गाना पवन सिंह के साथ में है। गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है। हालांकि अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं लग सकी है कि एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया है।

आकांक्षा ने अपनी कैरियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर उनके टैलेंट को लोगों ने खूब पसंद किया और उन्हें एक नई पहचान दी। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हो गए। इसी के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। उनके द्वारा कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में गानों में काम किया गया। आकांक्षा के सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आकांक्षा के परिजन को भी इस घटना के बाद बारे में पुलिस ने जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ