PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ स्नातक एमएलसी का मतदान, मतदाताओं ने दिखाया उत्साह




बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  स्नातक एमएलसी चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी में सबसे अधिक 64.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

बरेली - मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी पर सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। सैक्टर मजिस्ट्रेट ममता यादव एवं डॉ नरेन्द्र सिंह के निगरानी में मतदान हुआ। 



जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी एवं एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने मतदान केंद्र का जायजा लिया। भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त के बिस्तर पर भारी भीड़ नजर आई वहीं सपा के प्रत्याशी शिव प्रताप यादव का बिस्तर खाली नजर आया। आठ अन्य प्रत्याशियों के बस्ते नजर नहीं  आये, शाम 4 बजे तक टोटल 751 बोट में से 484 बोट पड़े,312 पुरूष 172 महिला, 64.44 प्रतिशत वोट पड़े। 



सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी अश्वनी सिंह एवं पुलिस सेक्टर प्रभारी ब्रहमपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
मीरगंज भाजपा विधायक डॉ डीसी वर्मा लगातार बिस्तर पर पहुंचकर मतदाताओं का जायजा लेते रहे। 



विस्तर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, एमएलसी चुनाव संयोजक सौरव पाठक, संजीव शर्मा, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, मतदान केंद्र संयोजक, बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के बालेदीन पाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, तारा गर्ल्स स्कूल के प्रबंधक सुनील शर्मा, भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया कैलाश शर्मा, शाही मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, सचिन चौहान, कविश गंगवार उर्फ राहुल गंगवार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमन सिंह, सभासद संजीव सिंह, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, गौरव मिश्रा, मोनू ठाकुर, राजेश सक्सेना, ओमेंद्र सिंह चौहान, प्रेम पाल गंगवार, आशीष अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, जतिन सिंगल आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ