ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

एसडीएम ने मिट्टी का खनन कर ले जा रही ट्राली पकड़ी



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी गांव के पास खनन की मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम कुमार धर्मेंद्र ने पकड़ लिया, दोनों ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया, ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है, इस दौरान एक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, एसडीएम कुमार धर्मेंद्र  मनकरी गांव में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण करने जा रहे थे, इसी दौरान सामने से खनन की मिट्टी ले जा रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों को आते देख एसडीएम ने उन्हें रुकवा लिया, एसडीएम ने पुलिस को बुलाकर खनन की मिट्टी से भरी ट्रालियां पुलिस को सौंप दी, इस बीच एक ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, दूसरे ड्राइवर रवि निवासी खरगपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने सीज कर दिया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ