PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होने वाले रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता




बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _  रबड़ फैक्ट्री मैदान में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में बरेली भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें 5 किलोमीटर की दौड़ होगी, जिसमें सैकड़ों युवा दौड़ में भाग लेंगे, आज उसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत, जिला मंत्री अमन सिंह, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे।



भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमन सिंह ने बताया 12 जनवरी 2023 को रबर फैक्ट्री ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों युवा भाग लेंगे जिसका शुभारंभ माननीय सांसद संतोष कुमार गंगवार, क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा के द्वारा किया जाएगा, कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, इस मौके पर वार्ड 28 के जिला पंचायत सदस्य मनोज गंगवार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अजय अरोड़ा, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमन सिंह, सूरज राठौर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप मौर्य, शाही मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दीप सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज राजपूत, नितिन गुप्ता, सुनील गंगवार, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य शांत गंगवार मौजूद रहे, उन्होंने भी ने रबड़ फैक्ट्री मैदान ग्राउंड का निरीक्षण किया।                          




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ