ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

1 _  जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ पुलिस गश्त के दौरान रहपुरा अंडर पास पर एक युवक कैन लिए खड़ा दिखाई दिया, पुलिस ने जैसे ही उसकी तरफ चलना शुरू किया तो वह सकपका गया, और वह भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने घेर कर रहपुरा अंडरपास रहपुरा जागीर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मंदिर के सामने उस युवक को पकड़ लिया, पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिशुपाल निवासी ग्राम रहपुरा जागीर बताया उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब प्लास्टिक की कैन में बरामद हुई।


2 _  इसी तरह शीशगढ़ पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है      

शीशगढ़ _ पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार शीशगढ़ इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह ने बताया कि गांव सराय निवासी पोतीराम को 20 लीटर अवैध कच्ची कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, उसे जेल भेज दिया गया है, आरोपी काफी समय से कच्ची शराब की तस्करी का धंधा करता है।              




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ