ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

हमेशा पुण्य कर्मो से होती है तरक्की - अपर पुलिस अधीक्षक




रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

बरईपार। क्षेत्र के करौरा गांव में मंगलवार को स्व० रामचन्द्र त्रिपाठी के पुण्य तिथि पर कम्बल वितरण समारोह किया गया। जिसमें 700 गरीब महिलाओं तथा पुरूषों को कंबल और 500 गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। कम्बल और स्वेटर पाते ही लोग चहक उठे।

कम्बल वितरण की शुरुआत उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया ने पांच लोगों को कम्बल वितरण कर किया।
समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इस पुनीत कार्य क्रम से उनकी आत्मा तृप्त होगी यह एक रूप से पितरों का तर्पण हो रहा है, पिता की सोंच के मुताबिक काम करना उनके बताए नैतिक रास्तों पर चलना ही नैतिकता है और इसी से प्रारब्ध जुड़ता है हमेशा पुण्य कर्मो से तरक्की होती है बरकत होती है। जो सामने बैठे नर है जिनकी आज सेवा हो रही है वही नारायण सेवा है। 

वही जिला पंचायत के सदस्य नन्हकू यादव ने कहा कि स्व० रामचन्द्र त्रिपाठी के बताये रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकाश त्रिपाठी ने डाला। संचालन सत्यनारायण यादव ने और आभार अनिल पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर शिव त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी,प्राची त्रिपाठी, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनील कुमार सिंह आकाश, मोहित तिवारी, विंदेश तिवारी, दीपक सिंह, नीरज, प्रिंस गौड़, भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला, शिवशंकर तिवारी, अतर सिंह सीओ मछली शहर, रामप्रवेश कुशवाह, घनश्याम शुक्ला थाना प्रभारी सुजानगंज, शेषनाथ चौबे, दयाशंकर तिवारी, प्रदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ