₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा का समापन



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ ब्रज प्रांत में निकाली गई पदयात्रा भारत जोड़ो नफरत छोड़ो बरेली से शुरू होकर बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए आज मथुरा में  ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय योगेश दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुई। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष माननीय बृजलाल खlबरी साहब ने भी कई जनपदों में भाग लिया और यात्रा में रहे। उक्त पद यात्रा का सभी जनपदों में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह था, लोग कांग्रेश की जिंदाबाद और नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा बुलंद कर रहे थे।
                        
पदयात्रा प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ की जाती रही और दोपहर तक जनपद में विभिन्न मार्गो में चलते हुए दोपहर बाद एक जगह सामूहिक भोज करने व विश्राम करने बाद दोबारा शुरू करके शाय काल 5 बजे तक जारी रहती ,बाद में सभी कार्यकर्ता बसों और कारों में बैठकर ठहरने के स्थान पर जाकर भोजन कर रात्रि  विश्राम करते थे। इसी तरह की दिनचर्या प्रतिदिन चलती रही।



उक्त पद यात्रा में प्रदेश महासचिव माननीय सर्वश्री प्रकाश प्रधान, कुमुद गंगवार, श्याम सुंदर उपाध्याय  सहित अनेकों प्रदेश सचिव सर्वश्री योगेश तालान , अनूप वर्मा, आशुतोष दीक्षित, जितेंद्र कश्यप, अजय सारस्वत सोनी , मुकेश धनगर, अमित सिंह, सहित अनेकों प्रांतीय नेताओं ने भाग लिया।
 
उक्त पदयात्रा में विशेष बात यह रही कि  उक्त पूरी पद यात्रा में लगातार बरेली से प्रोफेसर यशपाल सिंह  प्रदेश उपाध्यक्ष,  जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कृष्ण कांत शर्मा  आशु अग्निहोत्री एवं संजीव सिंह सहित विभिन्न जनपदों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
                  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ