संविधान दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट


जनपद बरेली _ आज 26 नवंबर को संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व केआदेश अनुसार बुद्धजीवी, संविधान विशेषज्ञ और प्रबुद्ध वर्ग के साथ संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम राजेन्द्र सागर जिला प्रवक्ता के नेतृत्व में डॉ0 अंबेडकर भवन अशोक विहार संजय नगर में आयोजित किया गया सर्वप्रथम बाबासाहेब डॉ0 भीम राव अंबेडकर को माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर संविधान सभा के सभी सदस्यों और हमारे महापुरुषों को नमन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सभी ने पाठन किया और संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली कार्यक्रम में बोलते हुए राजेंद्र सागर ने कहा की कांग्रेस ने संविधान के रूप में एक ऐसी अद्भुत माला इस देश को दी है एक धागे में उन मोतियों को पिरोने का काम डॉ0 अंबेडकर जी ने किया और दुनिया का एक ऐसा अनूठा संविधान तैयार हुआ जिसकी पूरी दुनिया में एक अलग ही छाप है उसी संविधान की बदौलत आज पूरा देश एक माला की तरह एक धागे में पिरोया हुआ है और सभी को बराबर का अधिकार देने का काम इस संविधान से ही कांग्रेस ने किया भारत के संविधान में हर वह चीज मौजूद है जिससे देश की तरक्की और विकास के रास्ते हमेशा खुले हुए हैं और आज हमने जो भी विकास इस देश में किया है उसका संविधान में बहुत बड़ा सहयोग है जो सभी इस देश के अंदर इतनी भाषाएं जाति धर्म होने के बावजूद भी एक सूत्र में पिरोए हुए हैं उसी संविधान दिवस पर आज मैं सबको बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि हम सभी भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान और समर्पित रहेंगे कांग्रेस ने इस देश के कुछ चुनिंदा मोती संविधान सभा के रूप संविधान रचने के लिए दिए जिसके लिए हम कांग्रेस के सदैव ऋणी रहेंगे।



कार्यक्रम में और भी वक्ताओं ने अपने विचार और अपनी बात रखी और संविधान दिवस पर मार्गदर्शन किया जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश आर्या, घनश्याम सागर, राम भरोसे लाल मौसम, नत्थू लाल कश्यप, राम सिंह पाल, एवं मुख्य रूप से सामाजिक लोग एड0 सी पी सिंह, डॉ0 वी पी सिंह, प्रो0 ओ पी सिंह, इंजी0 वीर देव गुप्ता, तलेवर सिंह आदि बुद्धजीवी प्रबुद्ध वर्ग मौजूद रहे।            





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ