जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई, इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया



बरेली से संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली _ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बरेली के पदाधिकारियों एवं उनकी टीम ने आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।



जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनुराग शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, और बरेली जिले के पदाधिकारियों एवं उनकी  टीम और बरेली जिले के जाने-माने डॉक्टर आईएमए अध्यक्ष एवं खुशलोक हॉस्पिटल के चेयरमैन विनोद पागरानी ने  महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करें।


इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अनुराग शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर विनोद परागरानी ने अपने अपने विचार व्यक्त कर, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी, इसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सभी लोगों ने मिलकर आम ,नीम, गुड़हल, गुलाब ,अशोक ,तुलसी आदि  प्रकार के अनेक पेड़ पौधों का वृक्षारोपण किया गया।






कार्यक्रम में जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनुराग शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पवन त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सलीम कुरेशी, रणविजय रघुवंशी, बी.एस. चंदेल, मीरगंज तहसील प्रभारी डॉ मुदित प्रताप सिंह, अमल सैनी ,मोमिन खान, आशु बेग, आर के शर्मा, राम लखन, आकाश गंगवार, मुस्ताक अहमद, प्रमोद श्रीवास्तव,आमीन, अभय रस्तोगी, एहतेशाम, मुशाहिद, तकी रजा ,शाहबाज सिद्दीकी, अनुराग सक्सेना, नायब अली, हर्ष पाठक एवं अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ