धनेटा सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की पांच दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ पांच दिन पहले एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव औंध के पूर्व प्रधान राहुल सिंह उर्फ सोनू वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि उन्हीं के गांव का रहने वाला रामवीर सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र सोमपाल सिंह 21 सितंबर को सुबह मोटरसाइकिल से धनेटा शीशगढ़ रोड पर शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका में अपनी बहन से मिलने गए थे, उनके साथ उनके चाचा नत्थू सिंह भी साथ में थे, वहां से शाम को वापस आते समय लगभग 6 बजे धनेटा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे (चाचा भतीजे) चाचा नाथू सिंह और रामवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, अस्पताल में चाचा नत्थू सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद तो छुट्टी दे दी गई, मगर रामवीर सिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें (एडमिट) भर्ती कर लिया गया, वहां उनका (ट्रीटमेंट)  इलाज चल रहा था पांच दिनों बाद इलाज के दौरान रामवीर सिंह की मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रधान राहुल सिंह उर्फ सोनू ने बताया मृतक रामवीर सिंह के दो सगे भाई संजय सिंह, सुनीत सिंह गांव में रहकर खेती किसानी का काम करते थे, मृतक रामवीर सिंह की शादी नहीं हुई थी, वह अविवाहित थे और दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है, मृतक रामवीर सिंह के चाचा नत्थू सिंह बाइक चलाते समय हेलमेट पहने थे, इसी कारण उनके कम चोट लगी, और बाइक में पीछे बैठे मृतक रामवीर सिंह के ज्यादा चोटें आई जिस कारण उनकी मौत हो गई।                      




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ