न्यूज़ फ़्लैश

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

एमआर राइडर गैंग ने लूटे थे 1.10 लाख रुपये, पुलिस ने अपराधियों को कोर्ट में किया पेश



बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जनपद बरेली फतेहगंज पूर्वी _ खतरनाक अपराधी कल्लू राइडर और उसके साथियों ने बरेली से लेकर शाहजहांपुर तक ताबड़तोड़ वारदातें कर पुलिस चुनौती दी थी, शाहजहांपुर पुलिस ने राइडर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौकाने वाले कई राज सामने आए हैं, इन्हीं अपराधियों ने फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर क्षेत्र में लूट की वारदातें की थी, मंगलवार को पुलिस ने बी वारंट पर चारों अपराधियों को कोर्ट में पेश किया, पुलिस के मुताबिक राइडर गैंग ने 16 जुलाई को फतेहगंज पूर्वी के गांव निकुसुआ में हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, बदमाश पीलीभीत की दवा कंपनी के एमआर सुरेन्द्र गंगवार से हथियारों के बल पर 1,10 लाख रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे, बरेली में कई वारदात कर करने के बाद गैंग ने शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी थी, पुलिस ने शाहजहांपुर के नवादा इंदेपुर निवासी पवन भारती उर्फ कल्लू राइडर, अजीजगंज निवासी सचिन मौर्य व अतुल राठौर के अलावा बिजलीपुरा निवासी अभिजीत राठौर को पकड़ा, पूछताछ में इन अपराधियों ने बरेली में वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली, मामला संज्ञान में आते हैं फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर थानों की पुलिस हरकत में आ गई पुलिस का कहना है कि अपराधी कल्लू राइडर बहुत तेज गाड़ी चलाता है, पुलिस ने आरोपियों को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार मिश्रा के कोर्ट में पेश किया, पुलिस अधिकारियों ने बताया 16 जुलाई को हाईवे पर हुई थी लूट की घटना, घटना में शामिल चार अपराधी को कोर्ट में पेश किया गया है।      




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ