बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
जनपद बरेली सिरौली/बरसेर _ चेहल्लुम पर सिरौली में रविवार को ताजिये के साथ जुलूस निकाला जा रहा था, बिजली लाइन की चपेट में आने से ताजिये का ऊपरी हिस्सा जल गया, हादसे में ताजियेदार बाल बाल बच गए, मौके पर जुटी भीड़ ने जमकर हंगामा किया, इंस्पेक्टर ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, ताजिये की ऊंचाई को देखते हुए विभाग ने नगर की बिजली सप्लाई रविवार 7 बजे ही बंद करा दी थी, सुरक्षा की दृष्टि के लिहाज से पुलिस भी ताजिये के साथ साथ चल रही थी, तय मांगों से होते हुए ताजिये का जुलूस जब मोहल्ला घेर पहुंचा तो वहां बिजली लाइन की चपेट में आ गया, इससे ताजिये के ऊपरी हिस्से में आग लग गई, इसमें जुलूस में अफरा-तफरी मच गई,सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने ताजिये को नीचे रखवा कर ताजियेदारों को बचाया।
आक्रोशित भीड़ एवं समाजसेवी, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ताजिये में लगी आग, जब बिजली विभाग ने नगर की बिजली सप्लाई रविवार 7 बजे बंद करा दी तो चेहल्लुम पर निकाला जा रहा ताजिया जुलूस में कैसे लगी आग?


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।