PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा आज से, UP के हर निकाय में लगेगी नमो प्रदर्शनी




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है भाजपा। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला व अनूप गुप्ता ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संयुक्त रूप से सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों व अभियानों की श्रृंखला साझा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पार्टी प्रदेशभर में रक्तदान शिविर तथा प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित नमो प्रदर्शनी लगेगी। यह प्रदर्शनी सभी निकायों में लगाई जाएगी

17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गोरखपुर तथा आजमगढ़, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उन्नाव व बृजेश पाठक लखनऊ नगर निगम द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का उट्घाटन करेंगे। सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद-विधायक भाग लेंगे।

18 सितम्बर को सभी सीएचसी पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। 20 को सभी मण्डलों में सार्वजनिक स्थलों, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, सभी वार्ड में स्वच्छता अभियान तथा 21 सितम्बर को निर्माणाधीन अमृतसरोवरों पर स्वच्छता अभियान के साथ ही श्रमदान किया जाएगा। वहीं 22 सितंबर को जल संरक्षण, 23 को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट तथा लोकल उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। 24 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर लगेंगे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के साथ ही मन की बात भी सुनी जाएगी। 26 को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने वाले कार्यक्रम, 27 को प्रधानमंत्री को सभी वर्गों से शुभकामना संदेश भिजवाए जाएंगे। कार्यक्रम की यह श्रृंखला दो अक्तूबर को खादी के प्रोत्साहन कार्यक्रम के साथ खत्म होगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ