₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

Lucknow: आजम खान की सेहत में सुधार, अभी भी ICU में, सांस लेने में तकलीफ पर मेंदाता में हुए थे भर्ती



समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आजम खान की तबीयत में रविवार को सुधार है। डॉक्टरों ने सुबह आईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर आजम की सेहत का जायजा लिया। शनिवार को उनके फेफड़ों में संक्रमण मिला था। क्रिटिकल केयर के डॉक्टरों की टीम ने इलाज चल रहा है। अभी उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 

बुधवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने आजम को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट फेफड़ों में संक्रमण निकला था। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेटर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम की स्तिथि स्थिर एवं नियंत्रण में है। क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे और सीनियर कंसलटेंट डॉ. पुष्पेंद्र सांगवान के निर्देशन में आजम खान का इलाज चल रहा है। रविवार को सपा के कई नेता समेत रिश्तेदार और शुभचिंतक अस्पताल आकर आजम का हालचाल लेने पहुंचे हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ