शिव को जानना ही जीवन की सार्थकता है: मनीष शरण महराज



श्री रामकथा महोत्सव के चौथे दिन हुआ श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन

दूर दूर से आकर भक्तजन कर रहे है कथा का रसपान

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

मछली शहर(जौनपुर): शिव ही शक्ति है,भगवान शिव को जाने बिना मनुष्य जीवन के भवसागर से पार नहीं पा सकता। शिव ही सबसे बड़े गृहस्थ है,शिव ही महायोगी है।बाबा को जाने बिना इस लोक को जानना असंभव है।

उक्त बातें आचार्य मनीष शरण महराज श्री रामकथा महोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन दियावा महादेव धाम में कही। उन्होंने बताया कि भगवान शिव अवढरदानी है।उनकी उपासना करने से जल्द प्रसन्न होकर मनुष्य के जीवन को सार्थकता की ओर ले जाते है।इस कथा महोत्सव के चौथे दिन श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमे महराज जी के कर्णप्रीय गीतों से भक्तगण भावविभोर होकर झूम उठे।कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ