बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह रिपोर्ट
जनपद बरेली _ आज सोमवार 11 जुलाई जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बैंक से क्यू आर कोड उपलब्ध कराने में प्रगति लाई जाए। उन्होंने शहर मिशन प्रबंधक को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवालिंग फंड समूहों की महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं की सिलाई, कढ़ाई तथा जरी जरदोजी आदि काम करने वाली महिलाओं को कार्य दिया जाए।
जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवासों का पूरा डेटा उप जिलाधिकारी सदर को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सभी बने आवासों को लेखपालों के माध्यम से सर्वे कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो व्यक्ति गरीब है उसी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।



0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।