महादेव परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण- बेल ,आम ,अर्जुन, जामुन, नीम के दो सौ से अधिक पौधे लगा कर छात्रों में लिया उसकी रक्षा का संकल्प



रिपोर्ट: प्रतीक जायसवाल

वाराणसी। चिरईगांव , बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज में बुधवार को वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान आम, बेल, जामुन, अर्जुन, नीम समेत तमाम प्रजाति के दो सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कालेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि आज शहर से गांव तक पेड़ गायब हो चुके है जबकि कंक्रीट के जंगल तेजी से उग रहे हैं। यही कारण है कि मौसम में अप्रत्याशित बदलाव आया है। बढ़ते तापमान के कारण  हिमालय के ग्लेशियर भी तेजी से पिघल रहे हैं। बीते दिनों आई भीषण कोरोना महामारी में ऑक्सीजन का असली महत्व सबको समझ आ गया। ऑक्सीजन हमें पेड़ पौधों से ही मिलते हैं। हम सभी को पेड़  लगाने के साथ उसकी सुरक्षा का भी  पूरा ख्याल रखना होगा आने वाली पीढ़ी के साथ वर्तमान भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पृथ्वी को हरा भरा रखना ही होगा। प्राचार्य डॉक्टर दया शंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को स्वयं सचेत रहना होगा। वैश्विक तापमान तेजी से बढ़ रहा जिसके चलते हमारे अस्तित्व का संकट हो सकता है। इस दौरान डॉक्टर संजय मिश्रा, डॉक्टर मारुत नंदन मिश्र,  डॉक्टर लोकनाथ पांडेय, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर गौतम सक्सेना, डॉक्टर गौरव मिश्र,  विनोद सिंह, अवनीश सिंह, डॉक्टर निर्मल सिंह, डॉक्टर दिनकर, पुनीत पाठक, ह्रदय पांडेय, भीम शंकर मिश्र, राकेश सिंह, डॉक्टर आशीष कुमार श्रीवास्तव,  संतोष कुमार मौर्य, राजेश मौर्य, अबरार अहमद, सर्वेश त्रिपाठी, डॉक्टर शशि पांडेय, प्रियंका यादव, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ