पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता रहीं नुपूर शर्मा को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का साथ मिला है. कंगना ने नुपूर का साथ देते हुए कहा है कि ये कोई अफगानिस्तान नहीं है जो कोई अपनी बात नहीं रख सकता है, वो अपनी बात रख सकती हैं. उन्होंने कहा कि नुपूर अपने मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि मैंने उसे दी गई हर तरह की धमकियां देखी हैं. जब हर दिन हिंदू देवी देवताओं का अपमान होता है तो हम कोर्ट जाते हैं तो कम से कम अब ऐसा न करें. ये अफगानिस्तान नहीं है. हम लोग एक पूरी व्यवस्था में चलती सरकार हैं जिसे लोगों ने चुना है और उसे लोकतंत्र कहा जाता है. यह केवल उन लोगों को याद दिलाने के लिए है जो हमेशा इस बात को भूलते रहते हैं.


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।