₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

श्रीराम कथा मे पहुंचे विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक डा० नीरज पांडेय



राम कथा के समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:राजन जी
रिपोर्ट: प्रतीक जायसवाल
बड़ागांव /वाराणसी: बड़ागांव ब्लॉक के कुड़ी गांव में प्रद्युम्न शिक्षण संस्थान में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन पूज्य राजन जी महाराज ने सुन्दर काण्ड की कथा का वर्णन किया। 

मिश्र परिवार के तत्वाधान में चल रहे थे रामकथा का मंगलवार को विश्राम सत्र था। नौ दिवसीय कथा का भक्तों ने लगातार शाम को श्रवण लाभ लिया।मंगलवार को राम भक्तों ने सुंदरकांड की कथा का श्रवण किया।

इसमें बताया गया कि हनुमान जी कैसे लंका पहुंचे। इसके साथ ही पूज्य महाराज जी ने भगवान राम और रावण संग्राम की कथा भी विस्तार से बताई।

राम कथा की धुन मे रमे भक्त

संगीतमय रामकथा को सुनकर भक्त गण मंत्रमुग्ध हो गए श्री राम कथा के विश्राम दिवस में राजन जी महाराज ने भगवान श्री राम के जीवन सार के महत्व का वर्णन किया। जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर होकर मस्ती मे झूमने लगे।
मंच संचालन अखिलेश दत्त मिश्र ने किया।

आज राम कथा में मुख्य यजमान मुनीष मिश्र के साथ सपत्नीक इन्द्रदत्त मिश्र व अरविंद मिश्र (सीताराम) द्वारा व्यासपीठ पवित्र रामचरितमानस एवं कथा मंडप की आरती की गई।
कथा पंडाल मे राजेश पाठक, डा०मनोज त्रिपाठी,विनय तिवारी,अजय दुबे,दीपक सिंह, अनिल मिश्र, शैलेश मिश्र, 
विकास दत्त मिश्र,रमेश तिवारी, प्रकाशदत्तमिश्र,सहित हजारो भक्त मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ