मित्र वही जो मित्र के हित चिंतन मे लगा रहे:राजन जी



कथा मे पहुंचे पूर्व विधायक अजय राय
रिपोर्ट: प्रतीक जायसवाल
बड़ागांव /वाराणसी: बड़ागांव ब्लॉक के कुड़ी गांव में प्रद्युम्न शिक्षण संस्थान में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा के सातवें दिन  की कथा करते हुए मानस मर्मज्ञ पूज्य श्री राजन जी महाराज ने अपने अमृतवाणी से कथा मंडप में उपस्थित श्रद्धालुओं को तीर्थराज प्रयाग के महिमा को बताया और कहा कि प्रयाग धाम की सच्चे मन से आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।आज पूज्य श्री ने कथा में भगवान राम के चित्रकूट पहुंचने पर महर्षि वाल्मीकि के दर्शन का सजीव चित्रण किया। 

आज राम कथा में मुख्य यजमान सपत्नीक अंकित मिश्र व अनीष मिश्र  द्वारा व्यासपीठ पवित्र रामचरितमानस एवं कथा मंडप की आरती की गई।

मंच संचालन  इन्द्रदत्त मिश्र ने किया।
कथा पंडाल मे मुख्य आयोजक मुनीष मिश्र व मिश्र परिवार के अखिलेश दत्त मिश्र, बुलबुल मिश्र, विकास दत्त मिश्र, प्रकाशदत्त मिश्र, अरविंद मिश्र(सीताराम), रविन्द्र मिश्र(सोनू), आशुतोष मिश्र, सुनील मिश्र, शिवम मिश्र,अनीष मिश्र, मनीष मिश्र (दीपू),  अर्पित मिश्र, हरिओम ,प्रखर मिश्र ,सोनू मिश्र (जीडी),शिखर मिश्र श्लोक सहित हजारो भक्त मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ