यूपी मौसम: इन जिलों का तापमान सबसे अधिक, हीट स्ट्रोक से गई 6 लोगों की जान



लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ बहराइच और गोरखपुर ऐसे रहे जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाकी सभी जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। झांसी गर्मी के मामले में तीसरे नम्बर पर रहा। यहां 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 46, हमीरपुर 45.2, अलीगढ़ 44.6, कानपुर एयरफोर्स 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जिलों में शुष्क हवाएं चल रही हैं। इसलिए बांदा, झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा आदि जिलों का तापमान अधिक है। वहीं मध्य उत्तर प्रदेश में उमस ज्यादा है। उन्होंने बताया कि अभी गर्मी का क्रम जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को मई के आखिरी में गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है पर अन्य जिलों में गर्मी और उमस बरकरार रहेगी। 

हीट स्ट्रोक से उरई में दो, महोबा, कानपुर देहात, कन्नौज और हमीरपुर में एक-एक मौत हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ