ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

यूपी में ई-विधान सिस्टम वाला पहला बजट सत्र: विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेताओं के साथ चर्चा की, सत्र चलाने के लिए मांगा सहयोग



उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से शुरू होगा। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय नेताओं के साथ बजट सत्र को लेकर चर्चा की गई। सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी की भी आवाज नहीं दबाई जाएगी। सभी को बोलने और मुद्दे उठाए जाने का मौका दिया जाएगा। सत्र चलाने में सभी लोग सहयोग करें।

सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से बजट सत्र से ई-विधान लागू करने पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा के मंडप में 379 से 37 सीट बढ़ाकर 416 सीट की गई है। भाषण अपनी सीट से ही देना होगा। प्रश्न और उत्तर भी टेबल पर ऑनलाइन मिलेगा। राज्यपाल का अभिभाषण और बजट भी ई विधान पर मिलेगा। विभागों को भी अगले सत्र तक ई विधान से जोड़ा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा प्रश्न सत्र में ले सकें। ई विधान पर प्रश्न के साथ उत्तर पढ़ा हुआ मान लिया जाएगा, हर प्रश्न पर 2 अनुपूरक प्रश्न पूछने की अनुमति होगी। फेसबुक और यूट्यूब पर कार्यवाही लाइव कवरेज की जाएगी। 301 की नोटिस लेंगे, लेकिन अनुपस्थित सदस्य की नोटिस नहीं ली जाएगी। नई विधानसभा नये स्वरूप में नई कार्यशैली के साथ आएगी। 20 और 21 मई को नए सदस्यों का प्रबोधन होगा। लोकसभा अध्यक्ष उसका उद्धघाटन करेंगे। 21 मई को ई विधान का प्रशिक्षण होगा। पहले सत्र में हार्डकॉपी भी उपलब्ध कराएंगे। तीसरे सत्र तक विधानसभा को पेपर लेस कर देंगे। अगले सत्र तक मीडिया दीर्घा में भी ई विधान की व्यवस्था होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ