ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बरेली: मकान के लालच में लोगों ने घरों के आगे लटकाया क्रॉस, पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले को पकड़ा



यूपी के बरेली में मकान का लालच देकर एक गिरोह ने धर्म परिवर्तन कराना शुरू कर दिया। कई लोग उनके बहकावे में आ गये लेकिन अभी उन्होंने विधिवत धर्म परिवर्तन नहीं किया है। मकान के लालच में लोगों ने अपने घरों के आगे क्रॉस के निशान लटका लिए हैं। 40 लोग मिलकर प्रार्थना सभा कर रहे थे। बिथरी पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बाइबल और कुछ साहित्य बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

बिचपुरी गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना आ रही थी। पिछले कई दिन से सक्रिय लोग जाकर लोगों के घरों में प्रार्थना सभाएं करवा रहे थे। इसको लेकर हिंदू संगठन के केसरपुर के रहने वाले हिमांशु पटेल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। घर के अंदर करीब 40 लोग प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस ने उनका दरवाजा खुलवाया।

अंदर प्रार्थना कर रहे लोगों से पूछा तो उनमें से दो तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। एक आरोपी गोरखपुर के रहने वाले अभिषेक गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक गुप्ता ही मकान का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था। हिमांशु पटेल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभिषेक गुप्ता कई साल पहले अपना धर्म परिवर्तन कर चुका है। ईसाई बनने के बाद वह बरेली आया। यहां रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में काम करता है। धर्म परिवर्तन कराने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है। उसके साथ कई अन्य लोग भी धर्म परिवर्तन कराने में उसकी मदद कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश करने में लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ