UP Elections 2022: अखिलेश यादव को भगवान विष्णु का अवतार मान रहा ये परिवार, CM बनने तक अन्न न खाने का लिया प्रण



मामला बाराबंकी जनपद के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव काकरिया का है। जहां पर एक परिवार ऐसा भी है जो सपा मुखिया अखिलेश यादव को भगवान विष्णु का अवतार बता रहा है।

इन लोगों ने भगवान विष्णु के बराबर तुलना करते हुए अखिलेश यादव की फोटो की पूजा पाठ अपने घर में की शुरू कर दी है।

महिलाएं भी इस पूजा पाठ में शामिल हैं।

कलियुग में अखिलेश भगवान विष्णु का दूसरा रूप

इस परिवार के लोगों का मानना है कि कलियुग में अखिलेश भगवान विष्णु का दूसरा रूप हैं।

अखिलेश यादव ने लोगों का उद्धार करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया है। इसीलिए इस परिवार ने अखिलेश यादव को भगवान मान लिया है। और भगवान के बराबर उनकी फोटो रखकर बकायदा पूरे विधि-विधान से धूप अगरबत्ती के साथ में उनकी पूजा पाठ शुरू कर दी है और आरती करने का दौर जारी है। 

अनाज का एक दाना मुंह में नहीं रखेंगे ये लोग घर की महिलाओं की बात करें तो महिलाओं ने तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तक अनाज तक त्याग दिया है, सिर्फ फलाहार कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ