जौनपुर: भाजपा जिला पदाधिकारी के मकान पर लगा सपा का झंडा



भाजपा जिलाध्यक्ष मछली शहर की हो रही किरकिरी

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी (ब्यूरो चीफ)

मछली शहर(जौनपुर)....स्थानीय विधानसभा सीट भाजपा के लिए अब तक टेढ़ी खीर साबित होती आई है,जबकि भाजपा शीर्ष नेतृत्व इस ऐतिहासिक सीट के लिए हमेशा ध्यान गड़ाए हुए रहती है।लेकिन लगता है आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मछली शहर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा जिला मछली शहर संगठन उतनी गंभीर नहीं दिख रही है।जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं मे ही काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा जिला संगठन ने जिला जिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की एक सूची जारी की हुई है जिसमें मछली शहर विधानसभा के एक व्यक्ति को जिला प्रकोष्ठ के किसी विभाग का संयोजक बना दिया गया है लेकिन उनके मकान के ऊपर छत पर समाजवादी पार्टी का बड़ा - सा झंडा लगा हुआ है और उनके बड़े भाई समाजवादी प्रबुद्ध सभा के बड़े नेता हैं जिसे लेकर मछली शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में काफी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। लोग दबी जुबान से कहने लगे हैं कि ऐसा ही रहा तो विधान सभा मछली शहर 2022 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा को मात ही खानी पड़ेगी। हालांकि जिले के इस घोषणा से कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। नाम न छापने की शर्त पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जो संगठन से आत्मीयता के साथ जुड़ा हुआ है उसे पद नहीं दिया जा रहा है जबकि जो व्यक्ति बड़े नेताओं व पदाधिकारियों की गणेश परिक्रमा कर ले रहा है उसे थोक के भाव भाजपा का पद बांट दिया जा रहा है जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में परिणाम पार्टी के विपरीत हो सकते हैं।नवगठित भाजपा जिला मछली शहर द्वारा जारी इस सूची से भाजपा के जिला अध्यक्ष की काफी किरकिरी हो रही है।जिसके फलस्वरूप कार्यकर्ताओं में रोष भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ