₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जौनपुर: पदयात्रा में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत, शिवम उपाध्याय ने कहा आ रही है कांग्रेस



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर):स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के घघरिया गांव से रामनगर होते हुए चौबेपुर हेड बड़ी नहर के चौराहे तक कांग्रेसियों ने भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ के बैनर तले प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाला।चौराहे पर पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई। जिसमे विधानसभा प्रभारी बृजेंद्र मिश्र ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जनता से कांग्रेस को आगामी विधानसभा में भारी बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक व कांग्रेसी नेता शिवम उपाध्याय ने कहा कि जनता मंहगाई से त्रस्त है। जनता परिवर्तन का मन बना लिया है।उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम को कई कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। पदयात्रा के दौरान लालजी उपाध्याय, शेर बहादुर सिंह, कन्हैया लाल पाल, जितेंद्र उपाध्याय सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ