वाराणसी: भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हुआ परिचय एवं सम्मान समारोह


VaranAsi :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को नव मनोनीत पदाधिकारियों का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।गुलाब बाग, सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने सभी पदाधिकारियों का वृत्त लिया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनहित कार्यक्रमों के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण पर अनेक योजनाएं चल रही हैं। महिलाओं के बीच सरकार की नीतियों को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के ७१वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में महिला मोर्चा को सभी संगठनों के सहयोग से आगामी १७ सितंबर की शाम को मठ, मंदिर और चौराहों पर ७१,००० दीप प्रज्वलित करने हैं।

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने उनके विगत वर्षों में किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए २०२२ के विधानसभा चुनाव में सभी महिला बहनों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता को मद्देनजर सभी उपस्थित महिलाओं को बूथ की टीम मजबूत बनाना होगा। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संस्कारवान पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं का सम्मान होता है।भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा दीक्षित, साधना वेदांती, डॉ रचना अग्रवाल, जगदीश त्रिपाठी, मधुप सिंह, धीरज गुप्ता, मंजू सिंह, आरती पाठक, मीरा गुप्ता, प्रीती पुरोहित, मीडिया प्रभारी प्रज्ञा पांडेय,, संध्या पांडेय, ऋचा सिंह, मीरा सिंह, रेखा सोनी, मोनिका माहेश्वरी, दीपा राव आदि कार्यकत्री बहनों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री प्रज्ञा पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री साधना सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ