संयुक्त किसान मोर्चा, विपक्ष की राजनैतिक पार्टियों का भारत बंद पूरी तरह अराजकता का शिकार - राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष रामनिवास यादव


लखनऊ: दिनांक 27/09/2021 को राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने वक्तव्य जारी कर कहा कि किसान हितैषी कृषि बिलो के विरोध में  संयुक्त किसान मोर्चा एवं विपक्ष की राजनैतिक पार्टियों द्वारा बुलाया गया भारत बंद पूरी तरह अराजकता का शिकार हो गया। जिस प्रकार से संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं विपक्षी पार्टी मिलकर पंजाब हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, केरल, तमिलनाडु, एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सड़क जाम करके आम जनता से अभद्रता कर रहे है वो पूरी तरह से गलत है। ये वही प्रदेश है जहां विपक्ष की सरकार है।

इसी प्रकार विहार में राष्ट्रीय जनता दल एवं वामपंथी संगठनों ने अराजकता फैलाई इसी प्रकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता उत्तर प्रदेश में भी दो तीन जगहों पर अराजक आंदोलन किये है। जिस प्रकार पुरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानो के नाम पर कथित किसान अंदोलन विपक्ष के कुछ राजनैतिक दलों के साथ साठ-गाठ करके किसानो को मोहरा बनाकर कर रहे है अपनी राजनैतिक रोटियां सेक रहे है वह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है एवं देश के किसानो को बदनाम करने की बहुत बड़ी साजिश है अब यह कथित किसान आंदोलन सयुंक्त किसान मोर्चा  का न होकर विपक्ष की राजनैतिक पार्टीयो का आंदोलन हो गया जिस प्रकार कथित किसान आंदोलन के नाम पर पुरे देश में अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है इससे एक बात साफ़ हो जा रही है की ये कथित अंदोलन के आड़ में राजनैतिक पार्टिया अपना एजेंडा चलाने में सफल हो गयी है जिसमे सयुंक्त किसान मोर्चा सिर्फ मोहरा बना है इस कथित किसान आंदोलन में वही सब शामिल हो रहे जो जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने पर देश में CAA, NRC लागू करने पर जिन तत्वों ने अराजकता फैला कर देश की राजधानी दिल्ली को आग लगाकर दंगा फैलाकर कई लोगो की जाने ले ली थी आज वही संगठन कथित किसान आंदोलन में शामिल होकर अराजकता फ़ैलाने का काम कर रहे है इससे एक बात साफ़ हो जा  रही है कि किसान हितैषी कृषि बिल तो बहाना है असली काम दंगे कराकर अराजकता फैलाना है  इनके इस अराजक कृत्य को राष्ट्रीय अन्नदात यूनियन कभी सफल नहीं होने देगी इस कथित किसान आंदोलन को बेनकाब करके रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ