₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्यः प्रदेश मंत्री जीशान खान

  • नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मो0 जीशान खान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
  • अल्पसंख्यकों समुदाय को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्यः मो0 जीशान खान


लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मोहम्मद जीशान खान को मोर्चे का प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेई, पूर्व मंत्री एजाज रिजवी और पूर्व मंत्री भगवती शुक्ला के करीबी नक्खास निवासी कल्लू नेता के नाती मोहम्मद जीशान खान काफी लम्बे समय से युवा मोर्चा एंव अल्पसंख्यक मोर्चो में विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे थे। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मोहम्मद जीशान खान ने उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक तथा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुवंर वासित अली का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को विश्वास दिलाया कि जो भी जिम्मेदारी उनको मिली है वह उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। मिशन 2022 विधानसभा के चुनाव में अधिक से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य बनाकर वह कार्य करेगंे उन्होनें कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेस के साथ अब ओवैसी की पार्टी हैदराबाद से चलकर उत्तर प्रदेश के मुस्लमानों के साथ बरगलाने का कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर मोहम्मद जीशान खान को अवधेश गुप्ता छोटू, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद शमीम, समीर सफदर नकवी, कपिल कश्यप, सलमान कुरेैशी, रेहान कुरैशी, इमरान कुरैशी, फुरकान कुरैशी, मो0 शदाब, मुख्तार अहमद, राकेश सोनकर, सौरश गुप्ता, दीप प्रकाश सिंह, मुन्ना पाण्डेय, आदि कार्यकर्ताओं ने दिली मुबारकबाद दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ