यह हेल्पलाइन दो भाषाओं हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध है और ये बिल्कुल फ्री है। इसके जरिये लोगों को पास के RT-PCR टेस्ट सेंटर्स की जानकारी, ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन, अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता और कोविड केयर सेंटर्स जैसे रिसोर्सेज की जानकारी मिल पाएगी। इसके साथ ही कोविड पॉजिटिव पेशेंट खुद को इस हेल्पलाइन की मदद से पोर्टल पर रजिस्टर भी कर पाएंगे।
दो तरीकों से इस नए हेल्पलाइन नंबर्स को यूज़ किया जा सकता है।
1. आपको यह नम्बर +91 9643277788 अपने फ़ोन में सेव करना होगा फिर हेल्पलाइन से मदद लेने के लिए 'Hi' लिखकर ऊपर दिए नम्बर पर मैसेज करना होगा।
2. इसके अलावा आप हेल्पलाइन अकाउंट से सीधे चैटिंग शुरू करने के लिए इस लिंक https://wa.me/919643277788 पर भी जा सकते हैं.
गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से एक स्टेटमेंट में कहा गया कि ये सर्विस गुरुग्राम के लोगों के लिए है। इस हेल्पलाइन कि मदद से कोविड पेशेंट और उनके परिवार वाले मदद के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि लोगों को घर पर सबसे अच्छा केयर मिल सके। साथ ही हम वॉट्सऐप जैसे पार्टनर्स को आगे आकर इस प्लेटफॉर्म को तैयार करने में हमें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देते हैं।
इस हेल्पलाइन सर्विस को Whatsapp Business API पर डेवलप किया गया है। प्राइवेट सेक्टर आर्गेनाइजेशन, वॉलंटियर्स ग्रुप और गुरुग्राम जिला प्रशासन के सपोर्ट से इस हेल्पलाइन को तैयार किया गया है। यह हेल्पलाइन महामारी से जुड़ी एवम जरूरतमंद लोगो को तुरंत जानकारी एवम मदद पहुंचाती है।
कोरोना महामारी देश में हर रोज़ एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में 4 लाख से ज़्यादा नए मामले सामने आये है, और 3 हज़ार से ज़्यादा मरीज अपनी जान गवां चुके है। इसके चलते मरीजो को ज़रूरी मेडिकल सुविधाओं के लिए भटकना भी पड़ रहा है।

0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।