उत्तराखंड की ऋषि गंगा की जल प्रलय के बाद अपनों की तलाश में पहुंचे परिजनों का तपोवन और रैणी गांव में जमघट लगा हुआ है। उन्हें न खाने की सुध, न पानी पीने का होश, वे किसी भी तरह से अपने परिजनों को ढूंढने में लगे हैं।